Monday, 25 March 2019

कामिनी बंसी बजाई मोहन न

कामिनी बंसी बजाई मोहन न
कायन की थारी बणी हो बासूरिया (वाला)
कायन बंध लगाया हो
हरा बांस की बणी हो बासूरिया
रेशम बंध लगाया हो
किन्न हो काटी बंसी किन्न हो घोटी
किन्न मुख लगाई हो
ग्वालिया ने काटी हो राधा ने घोटी(वाला)
कृष्ण ने मुख से लगाई हो
अम्बुवा की डाल पर कोयल जाई बैठी (वाला)
चलो सखी देवा उड़ाई हो
नरस्यानु स्वामी न अन्तरयामी
बाबा नन्द का घर बुलायो हो

No comments:

Post a Comment